Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

भारतीय टीम की इस फेमस महिला खिलाड़ी ने की टी20 क्रिकेट से सन्यास लेने की घोषणा...

इंटरनेट डेस्क: मिताली राज भारतीय महिला क्रिकेट टीम की फेमस खिलाड़ी है हालहि में इस महिला खिलाड़ी की सन्यास लेने की खबरें सोशल मीड़िया पर छाई हुई है मिताली राज भारतीय टीम की वो खिलाडी है जिन्होने महिला विश्वकप को फाइनल पहुंचाने का स्वाद चखाया और हालहि में उन्होने टी20 क्रिकेट से सन्यास लेने की घोषणा की ।

Post Image

पिछले कुछ समय से मिताली राज और टीम मैनेजमेंट के बीच कुछ बयानों से बहुत विवाद चल रहा था अब उन्होंने संन्यास का फैसला ले लिया है मिताली राज का चयन पिछलें टी 20 में विश्वकप में किया था लेकिन उन्हे इस खेल में खेलने का मौका नही दिया जा रहा था जिसकी वजह से बहुत बड़ा विवाद खड़ा हुआ और हालहि में उन्होने अपने सन्यास की घोषणा कर दी ।

ऐसे मौके आए जब मैदान पर एक ही टीम के 2 क्रिकेट खिलाड़ी आपस में भिड़ गए

Post Image

मिताली राज के क्रिकेट करियर की बात करें तो इस महिला खिलाड़ी ने भारतीय टीम के लिए टी20 क्रिकेट के फोर्मेट में 89 मैच की 84 पारियां खेली है जिसमें उन्होने37.52 की औसत से 2364 रनों का रिकॉर्ड बनाया जिसमें 17 अर्द्धशतक शामिल हैं टी20 क्रिकेट में उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर नाबाद 97 रनों का रहा।

फील्डिंग में मिताली ने19 कैच पकड़े। मिताली राज ने भारतीय टीम के लिए 32 टी20 मैच में कप्तानी की जिसके साथ ही वो टी20 विश्व कप 2012 , 2014 और 2016 में भारतीय टीम की कप्तानी भी संभालते हुए दिखी टी 20 क्रिकेट से सन्यास की घोषणा करने वाली मिताली अन्तर्राष्ट्रीय क्रिकेट में खेलती हुई नजर आएगी।

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका: आपको जानकर हैरानी होगी, इस स्टार खिलाड़ी को T20 टीम में जगह नहीं मिली!



Herald