खेल डेस्क। श्रीलंका और न्यूजीलैंड के बीच पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में शुक्रवार को खेले गए सीरीज के तीसरे और अन्तिम टी-20 मैच में श्रीलंका के कप्तान और अनुभवी तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा ने केवल छह रन पर ही पांच विकेट लेकर विश्व रिकॉर्डों की झड़ी लगा दी।
केवल 34 साल की उम्र में ही ये दिग्गज ऑलराउंडर टेस्ट क्रिकेट से लेगा संन्यास
श्रीलंका के अनुभवी तेज गेंदबाज लासिथ मलिंगा ने लगातार चार गेंदों पर चार विकेट लेकर लिए। मलिंगा ने अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट में दूसरी बार ऐसा कारनामा किया है। उससे पहले उन्होंने विश्व कप 2007 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ चार गेंदों पर चार विकेट हासिल किए थे। वे ऐसा करने वाले विश्व के पहले गेंदबाज बन गए हैं।
इसके साथ ही उन्होंने अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट में पांच हैट्रिक बनाने का विश्व रिकॉर्ड बनाया। इस मामले में उन्होंने पाकिस्तान के वसीम अकरम (चार हैट्रिक) का रिकॉर्ड तोड़ा। छत्तीस साल के मलिंगा ने मैच के दौरान टी-20 क्रिकेट में अपने 100 विकेट पूरे किए। वह क्रिकेट के इस फॉर्मेट में ये उपलब्धि हासिल करने वाले पहले गेंदबाज है। उनके अब 76 टी-20 मैचों में 104 विकेट हो गए हैं।
जन्मदिन विशेष: गिलक्रिस्ट, धोनी और बाउचर भी नहीं तोड़ सके हैं किरण मोरे के 31 साल पुराने ये विश्व रिकॉर्ड
इसके साथ ही वह अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट के तीनों फॉर्मेटों (टेस्ट, वनडे और टी-20) में अलग-अगल 100 से अधिक विकेट लेने वाले दुनिया के पहले गेंदबाज बन गए हैं।
मलिंगा ने चार ओवर में छह रन देकर पांच विकेट लिए। यह उनका टी-20 क्रिकेट में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। इसके साथ ही मलिंगा टी-20 क्रिकेट के एक मैच में पांच विकेट लेने वाले तीसरे कप्तान बन गए हैं। श्रीलंका ने तीसरे और अन्तिम टी-20 मैच में न्यूजीलैंड को 37 रन से शिकस्त दी। श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 125 रन बनाए। इसके जवाब में कीवी टीम 16 ओवर में 88 रन पर पवेलियन लौट गई।