खेल डेस्क। इंग्लैंड की स्टार महिला क्रिकेटर सारा टेलर ने केवल 30 साल की उम्र में ही अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। इस विकेटकीपर बल्लेबाज ने लंबे अर्से से चल रही अपनी अवसाद की परेशानी के चलते अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहा है।
जन्मदिन विशेष: इस बात के लिए ही लता मंगेशकर ने तोड़ लिए थे अपनी बहन से रिश्ते
सारा टेलर ने इंग्लैंड की ओर से 226 मैचों में 6,533 अंतरराष्ट्रीय रन बनाए। उन्होंने एक दिवसीय क्रिकेट में तो सात शतक भी लगाए है। वह इंग्लैंड की ओर से सर्वाधिक रन बनाने के मामले में चार्लाेस एडवड्र्स के बाद दूसरे स्थान पर हैं।
श्रीलंका को मिला नया मलिंगा, गेंदबाज एक्शन देखकर चौंक जाएंगे आप, डेब्यू मैच में ही 7 रन पर झटक लिए 6 विकेट
सारा टेलर ने इंग्लैंड को महिला टी-20 विश्वकप 2009 और विश्वकप 2017 का विश्व चैम्पियन बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। सारा टेलर ने बल्लेबाजी के साथ ही विकेट के पीछे भी अंतरराष्ट्रीय मैचों में 232 शिकार किए।
सारा ने अपने संन्यास लेने की जानकारी देते हुए बताया कि मेरे लिए यह काफी मुश्किल फैसला है, लेकिन मैं जानती हूं कि यह सही वक्त है।