इंटरनेट डेस्क। जब कभी भारत के स्टार विकेटकीपरों की गिनती की जाएगी तो उस सूची में किरण मोरे का नाम जरूर शामिल होगा। 49 टेस्ट मैचों में 1285 रन और विकेटरों के पीछे 130 शिकार करने वाले किरण मोरे का आज जन्मदिन है।
रिकॉर्ड बुक में दर्ज हुआ अफगानिस्तान के इस क्रिकेटर का नाम, बनाया ये कीर्तिमान
भारत के दिग्गज विकेटकीपर रहे किरण मोरे का जन्म आज ही दिन यानी 4 सितंबर, 1962 को गुजरात के वडोदरा में हुआ था। साल 1984 में इंग्लैंड के खिलाफ पुणे में अपना क्रिकेट करियर शुरू करने वाले किरण मोरे के नाम ऐसा रिकॉर्ड दर्ज जिसे 31 साल बीत जाने के बाद भी कोई भी विकेटकीपर नहीं तोड़ सका है।
आईपीएल में शामिल होंगी दो नई टीमें!, इन चार शहरों की दावेदारी आई सामने
मोरे ने साल 1988 में एक टेस्ट और पारी में सर्वाधिक स्टंपिंग करने का विश्व रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज करवाए थे। उन्होंने 1988 में वेस्टइंडीज के खिलाफ चेन्नई में खेले गए टेस्ट की एक पारी में पांच खिलाडिय़ों को स्टंप आउट किया। उन्होंने इस मैच में कुल छह बल्लेबाजों को स्टंप किया। यह दोनों ही टेस्ट क्रिकेट में विश्व रिकॉर्ड है।
किरण मोरे 2002 से लेकर 2006 तक भारत के मुख्य चयनकर्ता की भूमिका भी निभा चुके हैं। इस दौरान ही सौरव गांगुली और ग्रेग चैपल विवाद सामने आया थ। इसके बाद किरण मोरे ने सौरव गांगुली को भारतीय टीम से बाहर का रास्ता दिखा दिया था।