Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

रोनाल्डो का जूनियर एशियाई रेकॉर्ड, दूसरे दिन भारत को 4 मेडल

नई दिल्ली
भारतीय खिलाड़ी रोनाल्डो लेतोनजाम ने यहां ट्रैक एशिया कप साइकलिंग के दूसरे दिन भी शानदार खेल जारी रखते हुए पुरुषों की जूनियर 200 मीटर टाइम ट्रायल प्रतियोगिता में एशियाई रेकॉर्ड कायम किया। टूर्नमेंट के पहले दिन दो गोल्ड मेडल जीतने वाले रोनाल्डो ने क्वॉलिफाइंग दौर में 10.065 सेकंड के समय के साथ रेकॉर्ड बनाया। पिछला रेकॉर्ड चीन के लियु की के नाम था जिन्होंने 2018 में 10.149 सेकंड में रेस पूरा किया था।

जूनियर वर्ल्ड चैंपियन रोनाल्डो ने रेकॉर्ड कामय करने के बाद कहा, ‘मेरे ध्यान फाइनल के लिए क्वॉलिफाइ करने पर था लेकिन जब मैंने स्कोरबोर्ड देखा, तो मुझे हैरानी और खुशी हुई।’ पदक तालिका में शीर्ष पर चल रहे भारत के खाते में दूसरे दिन चार पदक आए।

भारतीय खिलाड़ियों ने पहले दिन 12 पदक जीते थे। वेंकप्पा शिवा के ने पुरुष जूनियर के तीन किलोमीटर स्पर्धा में स्वर्ण हासिल किया। पुरुष इलीट चार किलोमीटर स्पर्धा में पूनम चंद के सिल्वर मेडल हासिल किया।

भारतीय खिलाड़ियों ने इलीट महिला वर्ग के तीन किलोमीटर स्पर्धा में दो मेडल हासिल किए। एलांगबम देवी और इरूनंगबाम देवी ने इस स्पर्धा में क्रमश: सिल्वर और ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किए।