Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

पेनाल्टी शूटआउट में जीता मैनचेस्टर युनाइटेड, रोचडेल को 5-3 से हराया

मैनचेस्टर
 पेनाल्टी शूटआउट तक गए काराबाओ कप के तीसरे दौर एक रोमांचक मैच में इंग्लिश प्रीमियर लीग (ईपीएल) क्लब मैनचेस्टर युनाइटेड ने रोचडेल को 5-3 से मात दी। निर्धारित समय तक मैच 1-1 से बराबर था जिसके बाद पेनाल्टी शूटआउट का सहारा लिया।

टूर्नामेंट के चौथे दौर में युनाइटेड का सामना चिर-प्रतिद्वंद्वी चेल्सी से होगा। चेल्सी ने अपने तीसरे दौर के अपने मैच में ग्रिम्सबी टाउन को 7-1 से करारी शिकस्त दी। चौथे दौर के मैचों की शुरुआत 28 अक्टूबर से होगी। हाल ही में ईपीएल के मैच में युनाइटेड ने चेल्सी को 4-0 से हराया था। युनाइटेड और रोचडेल के बीच हुए मैच का पहला हाफ अधिक रोमांचक नहीं रहा।

दूसरे हाफ में दर्शकों को बेहतरीन मुकाबल देखने को मिला। 68वें मिनट में मेजबान टीम ने शानदार मूव बनाया और युवा खिलाड़ी मेसन ग्रीनवुड ने दमदार गोल करके स्कोर 1-0 कर दिया। मेहमान टीम के लिए बराबरी का गोल 16 वर्षीय लूक मैथसन ने किया। उन्होंने 76वें मिनट में गेंद को गोल पोस्ट में डालकर मेहमान टीम को बराबरी दिलाई जो अंत तक कायम रही और मुकाबला पेनाल्टी शूटआउट तक गया। शूटआउट में मेजबान टीम के लिए पांचों खिलाडि़यों ने गोल किया जबकि मेहमान टीम की ओर से एक खिलाड़ी ने मौका गंवा दिया और टीम टूर्नामेंट से बाहर हो गई।