Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

अंजू को मिली किरेन रिजिजू की मदद, एथलेटिक्स अकादमी के लिए मिले 5 करोड़ रुपये

मुंबई
खेल मंत्री किरेन रिजिजू ने भारत की लंबी कूद की दिग्गज एथलीट अंजू बॉबी जॉर्ज से मुलाकात की और बेंगलुरु स्थित उनकी एथलेटिक्स अकादमी के लिए पांच करोड़ रुपये की सहायता राशि मंजूर की। रिजिजू ने ट्विटर पर अंजू के साथ तस्वीर साझा करते हुए इसकी जानकारी दी है।

अंजू वर्ल्ड ऐथलेटिक्स चैंपियनशिप में पदक जीतने वाली एकमात्र भारतीय एथलीट हैं। रिजिजू ने मंगलवार को ट्विटर पर लिखा, ‘पेरिस में 2003 में हुई विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में लंबी कूद स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने वाली पहली और एकमात्र भारतीय ऐथलीट अंजू बॉबी जॉर्ज से मिलकर खुशी हुई। बेंगलुरु स्थित उनकी एथलेटिक्स अकादमी के लिए पांच करोड़ रुपये की सहायता राशि मंजू की।’