खेल डेस्क। यॉर्कर गेंदबाज लसिथ मलिंगा के संन्यास लेने के बाद श्रीलंका टीम को टेस्ट और वनडे क्रिकेट के लिए उनके जैसे किसी गेंदबाज की तलाश है। अब उनकी ये तलाश पूरी होने जा रही है।सोशल मीडिया पर श्रीलंका के एक ऐसे गेेंदबाज का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसका एक्शन बिल्कुल अनुभवी तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा से मिलता-जुलता दिखाई दे रहा है।
बॉलीवुड की ये खूबसूरत अभिनेत्री करती है रोहित शर्मा को बेहद पसंद, नाम जानकर चौंक जाएंगे आप
इस वीडिया में 17 वर्षीय मतीशा पथिराना नाम का गेंदबाज बिल्कुल मलिंगा के एक्शन में शानदार यॉकर गेंदें डालकर बल्लेबाजों को पवेलियन की राह दिखा रहा है।मतीशा पथिराना ने श्रीलंका के कैंडी में त्रिनिटी कॉलेज की ओर से अपने डेब्यू मैच में ही 7 रन देकर 6 विकेट हासिल कर सभी का ध्यान अपनी ओर कर लिया है।
संजय दत्त के साथ इस फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू करेंगे धोनी!
मैच में पथिराना ने ऐसी खतरनाक यॉर्कर गेंदें डाली कि विरोधी टीम के बल्लेबाज उन्हें झेल नहीं सके। मतीशा पथिराना अगर इसी प्रकार का प्रदर्शन करते रहे तो वह एक दिन श्रीलंका टीम में खेलते हुए नजर आ जाएंगे।