खेल डेस्क। प्रथम श्रेणी क्रिकेट में 72.15 की औसत से रन बनाने वाले युवा क्रिकेटर शुभमन गिल को आखिर भारतीय टेस्ट टीम में जगह मिल गई है।
आज इस समय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा करेंगे धोनी!
उन्हें दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 2 अक्टूबर से शुरू होने वाली तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम में जगह दी गई है। जबकि वेस्टइंडीज के खिलाफ खेली गई टेस्ट सीरीज में खराब प्रदर्शन करने वाले केएल राहुल की टीम से छुट्टी कर दी गई है।
बल्ले पर कंपनी का स्टीकर लगाने के लिए साल के इतने करोड़ रुपए लेते हैं कोहली, धोनी, रोहित और धवन
तीन मैचों की इस सीरीज के लिए सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा को भी बरकरार रखा गया है। वह इस सीरीज में बतौर सलामी बल्लेबाज मैदान में उतर सकते हैं। विराट कोहली की कप्तानी भारतीय टीम का दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहला टेस्ट विशाखापट्टन, दूसरा पुणे और तीसरा रांची में खेला जाएगा।
भारतीय टेस्ट टीम: विराट कोहली (कप्तान), अजिंक्या रहाणे ( उपकप्तान), मयंक अग्रवाल, रोहित शर्मा, चेतेश्वर पुजारा, हनुमा विहारी, शुभमन गिल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ऋद्धिमान साहा (विकेटकीपर), आर अश्विन, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह और इशांत शर्मा।