Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

Ashes 2019 Eng vs Aus: पूर्व इंग्लिश तेज गेंदबाज ने कहा- स्मिथ को आउट करने का दम बस बुमराह में

नई दिल्ली    
ऑस्ट्रेलिया टीम के स्टार क्रिकेटर स्टीव स्मिथ ने इंग्लैंड के खिलाफ चौथे एशेज टेस्ट की पहली पारी में 211 रनों की यादगार पारी खेली। स्मिथ की इस पारी के दम पर ऑस्ट्रेलिया ने आठ विकेट पर 497 रनों पर अपनी पहली पारी घोषित कर दी। स्मिथ को आउट करने के लिए इंग्लैंड के गेंदबाज कोशिश करते रह गए, लेकिन उनके डिफेंस के सामने सब फेल हो गए। स्मिथ अंत में जो रूट की गेंद पर आउट होकर पवेलियन लौटे।



View this post on Instagram

If you had to pick one bowler to get Steve Smith out… 🤔 #Ashes #pickone #cricket #smith #stevesmith #test #testcricket

A post shared by ESPN Cricinfo (@espncricinfo) on Sep 5, 2019 at 7:19am PDT

स्मिथ की इस धांसू पारी के बाद ईएसपीएन क्रिकइंफो ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक फोटो शेयर की, जिसमें आठ गेंदबाजों की फोटो शेयर करते हुए पूछा गया है कि अगर आपको इनमें से एक गेंदबाज चुनना हो, जो स्टीव स्मिथ को आउट कर सके तो आप किसे चुनेंगे। इसमें ऑप्शन में जेम्स एंडरसन, जसप्रीत बुमराह, कगीसो रबाडा, मोर्न मोर्कल, जोफ्रा आर्चर, रविंद्र जडेजा, यासिर शाह और रंगना हेराथ का नाम दिया गया है।

इस फोटो पर कमेंट करते हुए इंग्लैंड के पूर्व तेज गेंदबाज डैरेन गॉफ ने लिखा, 'बुमराह 100%', इतना ही नहीं, इस फोटो पर कमेंट में ज्यादातर फैन्स ने बुमराह का ही नाम लिया है। बुमराह इन दिनों शानदार फॉर्म में हैं।