Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

इस स्थान पर पाकिस्तान से द्विपक्षीय सीरीज खेलने को तैयार है भारत, सीओए प्रमुख विनोद राय ने कही ये बात

खेल डेस्क। भारत और पाकिस्तान के क्रिकेट प्रशंसकों के लिए दोनों देशों के बीच चल रहे तनावपूर्ण संबंधों के दौरान एक अच्छी खबर आई है। दोनों देश एक बार फिर से लम्बे समय बाद द्विपक्षीय सीरीज में भिड़ सकते हैं। हालांकि ये दोनों देश एक-दूसरे की जमीन पर नहीं बल्कि तटस्थ स्थान द्विपक्षीय सीरीज खेल सकते हैं।

जन्मदिन विशेष: मोहिन्दर अमरनाथ की इस कमजोरी का गेंदबाज उठाते थे फायदा, बाद में हासिल की बादशाहत

सुप्रीम कोर्ट द्वारा नियुक्त प्रशासकों की समिति के चीफ विनोद राय ने इस बात की जानकारी देते हुए बताया कि भारत पाकिस्तान के साथ क्रिकेट खेलने को तैयार है लेकिन ऐसा सिर्फ तटस्थ जगह होगा।

उन्होंने बताया कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने पाकिस्तान दौरे के लिए अपनी सरकार की अनुमति मांगी थी, जिसे कथित तौर पर खारिज कर दिया गया था। अब तो ये भविष्य ही बताएगा कि दोनों देश 2012-13 के बाद कब द्विपक्षीय सीरीज खेलते हैं।

इस पूर्व क्रिकेटर के बेटे को डेट कर रही हैं सानिया की बहन अनम

2012-13 में पाकिस्तान की टीम ने वनडे और टी-20 मुकाबलों के लिए भारत का दौरा किया था। गौलतब है कि लम्बे समय बाद श्रीलंका टीम पाकिस्तान को दौरा करने वाली है।