Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

पंकज आडवाणी-आदित्य मेहता की जोड़ी बनी वर्ल्ड टीम स्नूकर चैम्पियन

मांडले (म्यांमार)
पंकज आडवाणी और आदित्य मेहता की भारतीय जोड़ी ने विश्व खिताब पर कब्जा किया है. आडवाणी-मेहता ने बुधवार को थाईलैंड को मात देकर आईबीएसएफ वर्ल्ड स्नूकर टीम इंवेट का खिताब अपने नाम कर लिया.

पंकज आडवाणी ने हाल ही में लगातार चौथी बार 150-अप फॉर्मेट में विश्व चैम्पियन का तमगा हासिल किया था. यह टीम खिताब उनका कुल 23वां विश्व खिताब है, जबकि आदित्य का यह पहला खिताब है.

भारतीय जोड़ी ने पहला राउंड 65-31 से अपने नाम किया. इसके बाद आडवाणी 9-69 से हार गए थे, लेकिन मेहता ने 55 का स्कोर कर भारत को राहत दी.

भारत 3-2 से आगे था और उसे फाइनल को जीतने के लिए दो फ्रेम अपने नाम करने थे. पंकज ने एक फ्रेम में 52 ब्रेक का स्कोर किया और फिर मेहता ने सातवें फ्रेम में 83-9 का स्कोर कर भारत को जीत दिलाई.