Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

युवराज कभी भी नहीं भूलना चाहेंगे आज का दिन, बनाए थे दो विश्व रिकॉर्ड

खेल डेस्क। पूर्व भारतीय बल्लेबाज युवराज सिंह आज का दिन कभी भी नहीं भूलना चाहेंगे। आज ही के दिन यानी 19 सितंबर 2007 को युवराज सिंह ने टी-20 क्रिकेट में दो विश्व रिकॉर्ड बनाए थे, जो आज भी उन्हीं के नाम दर्ज है।

एक ही टी-20 मैच में कोहली ने तोड़ दिए रोहित शर्मा के दो विश्व रिकॉर्ड

पहले आईसीसी टी-20 विश्व कप में इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए मैच में युवराज सिंह ने एक ओवर में लगातार छह छक्के लगाने और सबसे तेज अर्धशतक बनाने का विश्व रिकॉर्ड बनाया था।

भारत के सिक्सर किंग के नाम से मशहूर युवराज सिंह ने इंग्लैंड के तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड द्वारा किए गए पारी के 19वें ओवर में लगातार 6 छक्के लगाकर विश्व रिकॉर्ड बनाया। इस मैच में उन्होंने अपना अर्धशतक केवल 12 गेंदों पर ही बना कर विश्व कीर्तिमान रचा।

OMG: इस टी-20 मैच में केवल 63 गेंदों पर ही बन गए 310 रन

युवराज ने इस मैच में 16 गेंदों पर 58 रन की अर्धशकीय पारी खेली। उन्होंने इस पारी में तीन चौके और सात छक्के लगाए। भारत ये मैच 18 रन से अपने नाम किया था। इस मैच को इंग्लैंड के तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड भी नहीं भूले होंगे। इस मैच में उनके करियर पर ऐसा धब्बा लगा था जो कभी धुल नहीं सकता।