इंटरनेट डेस्क। दक्षिण अफ्रीका के बाएं हाथ के बल्लेबाज जेपी डुमिनी ने गुरुवार को कैरेबियन प्रीमियर लीग का सबसे तेज अर्धशतक लगाया। उन्होंने बॉलीवुड स्टार शाहरुख खान के मालिकाना हक वाली टीम त्रिनबैगो नाइट राइडर्स के खिलाफ केवल 15 गेंदों पर ही अर्धशतक लगा दिया।
तो इस कारण धोनी को नहीं मिल रही है भारतीय टीम में जगह
हालांकि वह टी-20 क्रिकेट का सबसे तेज अर्धशतक लगाने का युवराज सिंह का विश्व रिकॉर्ड नहीं तोड़ सके। युवराज ने इंग्लैंड के खिलाफ केवल 12 गेंदों पर ही अर्धशतक लगाया था। बारबडोस ट्राइडेंट्स की ओर से खेल रहे जेपी डुमिनी ने इस पारी के दौरान मात्र 20 गेंदों पर 4 चौकों व 7 छक्कों की सहायता से 65 रन की पारी खेली। इस पारी में डुमिनी ने 325 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए।
15 साल की इस महिला क्रिकेटर ने तोड़ दिया सचिन का ये रिकॉर्ड
इस मुकाबले में शाहरूख खान की टीम को 63 रन से हार का सामना करना पड़ा। जेपी डुमिनी की पारी की सहायता से बारबडोस ने पांच विकेट पर 192 रन बनाए। इसके जवाब में त्रिनबैगो नाइट राइडर्स की टीम 17.4 ओवर में 129 रन ही बना सकी।बारबडोस की ओर से हेडन वॉल्श ने 4 ओवर में 19 रन देकर 5 विकेट झटके। वहीं जेपी डुमिनी भी दो विकेट लेने में सफल रहे।
भारत-दक्षिण अफ्रीका टी-20 सीरीज: शीर्ष पर रहे ये पांच गेंदबाज, टीम इंडिया का केवल एक ही गेंदबाज है शामिल