Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

शेन वॉर्न, गाड़ी चलाने पर प्रतिबंध और लगा दो लाख भी ज्यादा का जुर्माना

लंदन
 सर्वकालिक महान खिलाड़ी शेन वॉर्न जितने अच्छे खिलाड़ी हैं, वह उतने ही विवादित भी हैं। विवादों के साथ उनका चोली-दामन का साथ है। एक बार फिर वह नए विवाद में फंस गए हैं। इस बार अदालत ने उन पर एक साल के लिए ड्राइविंग प्रतिबंध लगा दिया गया है। इस महीने यह दूसरी घटना है, जिससे वह परेशानी में फंसे हैं। महीने की शुरुआत में वह लंदन के अपने आवास में कॉल गर्ल के साथ पार्टी कर रहे थे। अचानक मीडिया के पहुंच जाने के कारण उन्हें भागना पड़ा था।

वॉर्न पर इस कारण लगा प्रतिबंध

शेन वॉर्न पर यह प्रतिबंध दो साल के दौरान छठी बार गति का उल्लंघन करने के कारण लगा है। उन्होंने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है। उन्होंने माना कि गति का उल्लंधन किया था। वॉर्न वेस्ट लंदन में रहते हैं। डिस्ट्रिक जज एद्रियन टर्नर ने कहा कि वॉर्न ने अप्रैल 2016 से लेकर अगस्त 2018 तक छह बार गति से जुड़े नियमों का उल्लंघन किया है। इसलिए उन पर 12 महीने का प्रतिबंध लगाना जरूरी है। वॉर्न पर 3000 अमरीकी डॉलर (2,12,706 रुपए) का जुर्माना भी लगाया गया है।

इसी महीने कॉल गर्ल के साथ पार्टी करते पकड़े गए थे

इस महीने की शुरुआत में वॉर्न लंदन स्थिति घर अपने घर में दो कॉल गर्ल्स और अपनी प्रेमिका के साथ देर रात पार्टी करते पकड़े गए थे। उनके घर से तेज आवाज आ रही थी। इस वजह से पड़ोसियों को परेशानी हुई तो किसी ने मीडिया को इसकी खबर कर दी। जैसे ही फोटो जर्नलिस्ट वॉर्न के घर पहुंचे तो वह घबरा कर नंगे पांव गाड़ी में बैठकर निकल लिए। उन तीनों लड़कियों को भी उनके घर से निकल कर भागते देखा गया। बता दें कि ऐसा पहली बार नहीं है कि वॉर्न सेक्स स्कैंडल में पकड़े गए हैं। उनकी पहली शादी भी इसी वजह से टूटी थी और टीम से उपकप्तानी भी इसी कारण गई थी।