Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

जन्मदिन विशेष: इस बात के लिए ही लता मंगेशकर ने तोड़ लिए थे अपनी बहन से रिश्ते

इंटरनेट डेस्क। महान बॉलीवुड गायिका लता मंगेशकर का आज जन्मदिन है। इस सुर साम्राज्ञी का जन्म आज ही दिन यानी 28 सितंबर, 1929 को इन्दौर में हुआ था। जब आज उनका जन्मदिन है तो उनकी जिंदगी से जुड़ी कुछ बातों का जिक्र करना लाजमी बनता है।

इस सबसे बड़ी फिट फिल्म ने ही चंकी पांडे के करियर पर लगा दिया था ग्रहण

पिता के असमय निधन के बाद लता ने परिवार की बड़ी बेटी होने के नाते ये जिम्मेदारी बखूबी निभाई भी। जब उनकी छोटी बहन आशा बड़ी हुईं तो लता मंगेशकर ने उससे भी इसी प्रकार की जिम्मेदारी और गंभीरता की उम्मीद की।

बॉलीवुड की ये खूबसूरत अभिनेत्री करती है रोहित शर्मा को बेहद पसंद, नाम जानकर चौंक जाएंगे आप

इसी बीच आशा के एक कदम से लता मंगेशकर को बड़ा धक्का लगा। इस कारण उन्होंने आशा के साथ सारे रिश्ते तोड़ लिए। जब आशा केवल 16 साल की ही थी उन्होंने अपनी बड़ी बहन के सेक्रेटरी से ही शादी कर ली। आशा ने 31 साल के गणपतराव भोंसले से विवाह कर लिया। बताया जा ता है कि गणपत राव उस समय लता मंगेशकर के सेक्रेटरी हुआ करते थे।

आशा ने एक साक्षात्कार में अपनी शादी के बारे में बताया कि लता ने उनके और गणपत के इस रिश्ते को मंजूरी नहीं दी थी। इसके बाद दोनों बहनों के बीच दूरियां बढ़ गई थी।