Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

स्मिथ को आउट करने का दम बस बुमराह में: पूर्व इंग्लिश तेज गेंदबाज

 नई दिल्ली 
ऑस्ट्रेलिया टीम के स्टार क्रिकेटर स्टीव स्मिथ ने इंग्लैंड के खिलाफ चौथे एशेज टेस्ट की पहली पारी में 211 रनों की यादगार पारी खेली। स्मिथ की इस पारी के दम पर ऑस्ट्रेलिया ने आठ विकेट पर 497 रनों पर अपनी पहली पारी घोषित कर दी। स्मिथ को आउट करने के लिए इंग्लैंड के गेंदबाज कोशिश करते रह गए, लेकिन उनके डिफेंस के सामने सब फेल हो गए। स्मिथ अंत में जो रूट की गेंद पर आउट होकर पवेलियन लौटे।

स्मिथ की इस धांसू पारी के बाद ईएसपीएन क्रिकइंफो ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक फोटो शेयर की, जिसमें आठ गेंदबाजों की फोटो शेयर करते हुए पूछा गया है कि अगर आपको इनमें से एक गेंदबाज चुनना हो, जो स्टीव स्मिथ को आउट कर सके तो आप किसे चुनेंगे। इसमें ऑप्शन में जेम्स एंडरसन, जसप्रीत बुमराह, कगीसो रबाडा, मोर्न मोर्कल, जोफ्रा आर्चर, रविंद्र जडेजा, यासिर शाह और रंगना हेराथ का नाम दिया गया है।