Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

फाइनल में पहुंचीं सामंथा स्टोसुर, पहला सेट हारने के बाद विक्टोरिया को हराया

ग्वांग्झू
 ऑस्ट्रेलिया की वाइल्ड कार्डधारी सामंथा स्टोसुर ने एक सेट से पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए स्विट्जरलैंड की विक्टोरिया गुलूबिक को 2-6, 7-6, 6-1 से हराकर ग्वांग्झू अंतरराष्ट्रीय टेनिस ओपन के फाइनल में प्रवेश किया। पिछले ढाई साल में स्टोसुर पहली बार किसी डब्ल्यूटीए सिंगल्स के फाइनल में पहुंची हैं।

अपने करियर में पहली बार गुलूबिक का सामना करने उतरीं पूर्व यूएस ओपन चैंपियन स्टोसुर को शुरुआती चार गेम हार गईं जिसकी वजह से उन्हें पहला सेट गंवाना पड़ा। हालांकि दुनिया की 129वीं रैंकिंग की खिलाड़ी ने 14 में से पांच बार ब्रेक प्वाइंट को अंक में तब्दील करके जीत दर्ज की।

स्ट्रासबर्ग में 2017 में अपना पिछला खिताब जीतने वालीं स्टोसुर का सामना शनिवार को अमेरिका की सोफिया केनिन से होगा। केनिन ने एक अन्य सेमीफाइनल में रूस की एन्ना ब्लिंकोवा को 7-6, 4-6, 6-1 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। दो घंटे 22 मिनट तक चले इस मुकाबले में केनिन ने छह बार ब्लिंकोवा की सर्विस तोड़ी।