Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

पी कश्यप क्वार्टर फाइनल में पहुंचे

इंचियोन
भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप ने कोरिया ओपन सुपर 500 टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है. कश्यप ने गुरुवार को तीन गेम तक चले दूसरे दौर के रोमांचक मुकाबले में मलेशिया के लियू डैरेन को पराजित किया. डैरेन ने पहले दौर के अपने मैच में चीन के दिग्गज खिलाड़ी लिन डैन को मात दी थी.

33 वर्षीय पी कश्यप कश्यप ने लियू डैरेन को 21-17, 11-21, 21-12 से मात दी. यह मुकाबला 56 मिनट तक चला. कश्यप ने इससे पहले बुधवार को ताइवान के लू चिया हूंग को सीधे गेमों में 21-16, 21-16 से मात दी थी. अब उनका अंतिम-8 में डेनमार्क के जान ओ जोर्गेन्शन या इंडोनेशिया के सिनिसूका गिनटिंग से सामना होगा. ये दोनों खिलाड़ी दूसरे राउंड में आमने-सामने हैं.