खेल डेस्क। ऑलराउंडर किरोन पोलार्ड को अब वेस्टइंडीज की सीमित ओवरों की टीम का नया कप्तान बनाया गया है। इस साल विश्व कप और भारत के खिलाफ खेली गई शृंखलाओं में टीम के खराब प्रदर्शन से खफा वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड ने ऑलराउंडर जेसन होल्डर को एकदिवसीय और कार्लोस ब्रेथवेट को टी-20 की कप्तानी से हटा दिया है।
ये दो विकेटकीपर बन रहे हैं ऋषभ पंत के अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर के लिए खतरा
मीडिया में चल रही खबरों की मानें तो सीडब्ल्यूआई के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने शनिवार को पोलार्ड को वेस्टइंडीज की वनडे और टी-20 टीम का कप्तान बनाए जाने का फैसला लिया।विश्व कप-2019 में वेस्टइंडीज के रिजर्व खिलाडिय़ों में शामिल रहे 32 साल के पोलार्ड ने अपना अन्तिम एकदिवसीय मैच 2016 में खेला था। पोलार्ड ने हाल में भारत के खिलाफ खेली गई टी-20 सीरीज में भी वेस्टइंडीज की ओर से खेला था।
इस बॉलीवुड अभिनेत्री को अपनी बॉयोपिक के लिए परफेक्ट मानती हैं पीवी सिंधु, ये है बड़ा कारण
पोलार्ड ने अब तक वेस्टइंडीज की ओर से 101 वनडे में 25.71 की औसत से 2,289 रन बनाए हैं। उन्होंने वनडे में पचास विकेट भी लिए हैं। वहीं टी-20 के 62 मैचों में 903 रन बनाने के साथ ही 23 विकेट भी झटके हैं।