Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

बीएमडब्ल्यू पीजीए चैंपियनशिप में संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहे शुभंकर शर्मा

वेंटवोर्थ
 भारतीय गोल्फर शुभंकर शर्मा ने बीएमडब्ल्यू पीजीए चैंपियनशिप मेंनौ बर्डी और तीन बोगी के साथ छह अंडर 66 का कार्ड खेला जिससे वह तीसरे दौर की समाप्ति तक संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर पहुंच गए। शर्मा एक बोगी 18वें होल पर खेल बैठे। उनके साथ संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर 2016 ओलंपिक चैंपियन और पूर्व यूएस ओपन विजेता जस्टिन रोस और दक्षिण अफ्रीकी गोल्फर क्रिस्टियन बेजुइंथोउट हैं।

शर्मा ने तीसरे दौर के बाद कहा, 'यह मेरे लिए अच्छा दौर रहा। मैंने कई बर्डी लगाई। मुझे इस दौर में कई मौके मिले और मैंने इसका फायदा उठाया। मैं पहली बार वेंटवोर्थ में खेल रहा हूं और अभी तक बहुत चीजें सीख चुका हूं। मैंने यहां के हालात के बारे में अच्छी तरह से जाना था। मैं पिछले कुछ सप्ताह से अच्छा प्रदर्शन कर रहा हूं।' इससे पहले शर्मा ने दूसरे दौर में पांच अंडर 67 का कार्ड खेला जिससे वह संयुक्त रूप से आठवें स्थान पर थे।

21 वर्षीय शर्मा पिछले साल दिसंबर में हांगकांग ओपन में शीर्ष-छह पर रहकर टूर्नामेंट में अपना प्रदर्शन किया था। इसके बाद से वह अभी तक शीर्ष-10 में रहकर टूर्नामेंट को खत्म नहीं कर पाए हैं।