खेल डेस्क। रवीन्द्र जडेजा और मोहम्मद शमी की शानदार गेंदबाजी के दम पर भारत ने दूसरे और अंतिम क्रिकेट टेस्ट के चौथे दिन वेस्टइंडीज को 257 रन से हराकर शृंखला में 2-0 से क्लीन स्वीप किया।
अब इन लीगों में देखने को मिल सकते हैं युवराज सिंह के चौके-छक्के
इस जीत के साथ ही कोहली देश के नम्बर वन टेस्ट कप्तान बन गए। कोहली की कप्तानी में टीम इंडिया की 48 टेस्ट मैचों में यह 28वीं जीत है। इस मामले में उन्होंने पूर्व महेन्द्र सिंह धोनी का रिकॉर्ड तोड़ा। धोनी के नेतृत्व में भारत ने 60 मैचों में से 27 में जीत दर्ज की।
टी-20 के बादशाह बने लसिथ मलिंगा, शाहिद आफरीदी का ये विश्व रिकॉर्ड तोड़ा
भारत की वेस्टइंडीज के खिलाफ लगातार आठवीं टेस्ट शृंखला जीत है। वहीं भारत ने पहली बार वेस्टइंडीज के खिलाफ लगातार चार टेस्ट मैचों में जीत हासिल की। इस जीत से भारत ने विश्व टेस्ट चैंपियनशिप तालिका में 120 अंक के साथ शीर्ष पर अपनी स्थिति मजबूत कर ली है।
तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह इस मैच में हैट्रिक बनाकर हरभजन सिंह और इरफान पठान के क्लब में शामिल हुए। हरभजन सिंह ने 2001 में कोलकाता में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ और 2013 में पाकिस्तान के खिलाफ कराची में इरफान पठान ने हैट्रिक बनाई थी।