खेल डेस्क। शानदार फॉर्म में चल रहे ऑस्ट्रेलिया के स्टार बल्लेबाज स्टीव स्मिथ 43 साल पुराना वेस्टइंडीज के विवियन रिचड्र्स का विश्व रिकॉर्ड तोडऩे से चूक गए। हालांकि इस मामले में उन्होंने भारत के महान बल्लेबाज सुनील गावस्कर के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। वहीं ग्राहम गूच और ब्रायन लारा का रिकॉर्ड तोड़ दिया।
अब इस मामले में विराट और रोहित के बीच होगी जंग
द ओवल में इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए अन्तिम टेस्ट मैच की दोनों पारियों की स्मिथ केवल 103 रन ही बना सके। अगर वह इस मैच में 159 रन और बना लेते तो वह 4 मैचों की सीरीज में सबसे अधिक रन बनाने का विश्व रिकॉर्ड अपने नाम कर लेते।
टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा, डेविड वार्नर के नाम दर्ज हो गया ये शर्मनाक विश्व रिकॉर्ड
वेस्टइंडीज के विवियन रिचड्र्स ने 1976 में इंग्लैंड के खिलाफ चार मैचों की सीरीज में सर्वाधिक 829 रन बनाए थे। जबकि स्मिथ इन सीरीज में केवल 774 रन ही बना सके। हालांकि इस मामले में उन्होंने पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। गावस्कर ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 1970-71 में 774 रन बनाए थे। स्मिथ इंग्लैंड के ग्राहम गूच (752) और वेस्टइंडीज के ब्रायन लारा (688) को पीछे छोडऩे में सफल रहे।