खेल डेस्क। भारत के स्टार क्रिकेटर रोहित शर्मा के प्रशंसकों के लिए अच्छी खबर है। ये भारतीय क्रिकेटर अब दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ होने वाली तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में सलामी बल्लेबाज की भूमिका निभाता हुआ नजर आने वाला है। इस बात के संकेत अब मुख्य चयनकर्ता एमएसके प्रसाद ने दे दिए हैं।
तो इन्हें टीम इंडिया में मिलेगा कप्तान विराट कोहली से भी ज्यादा वेतन
मीडिया में चल रही खबरों की मानें तो वेस्टइंडीज दौरे पर सलामी बल्लेबाज के रूप में केएल राहुल की विफलता के बाद प्रसाद ने भी कह दिया है कि वे रोहित शर्मा से दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज में पारी की शुरुआत कराएंगे।
अब ये दिग्गज ऑलराउंडर बना वेस्टइंडीज टीम का कप्तान, तीन साल से नहीं खेला है एक भी एक दिवसीय मैच
वेस्टइंडीज के खिलाफ खेल गई दो मैचों की टेस्ट सीरीज में केएल राहुल सलामी बल्लेबाज के रूप में भारतीय टीम की सबसे कमजोर कड़ी साबित हुए हैं। इसी को देखते हुए रोहित शर्मा दक्षिण अफ्रीफा के खिलाफ मयंक अग्रवाल के साथ ओपनिंग कर सकते हैं।
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला विशाखापत्तनम में 2 से 6 अक्टूबर के बीच खेला जाएगा जबकि दूसरा मैच पुणे में 10 से तीसरा टेस्ट रांची में 19 अक्टूबर से शुरू होगा।