Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

अमेरिकी ओपन: बोपन्ना की हार के साथ भारतीय चुनौती खत्म

न्यूयार्क
अमेरिकी ओपन में रोहन बोपन्ना की पुरूष युगल और मिश्रित युगल में हार के साथ ही भारत का अभियान खत्म हो गया। भारत के शीर्ष रैंकिंग वाले युगल खिलाड़ी बोपन्ना और कनाडा के डेनिस शापोवालोव को 15वीं वरीयता प्राप्त ब्रिटेन के नील स्कुपस्की और जैमी मर्रे ने दूसरे दौर में 6.3, 6.4 से हराया। मिश्रित युगल में बोपन्ना और अमेरिका की एबिगेल स्पीयर्स को फ्रांस के फेब्रिस मार्तिन और अमेरिका की रफेल अतावो की जोड़ी ने 7.5, 7.6 से मात दी । लिएंडर पेस और दिविज शरण पहले ही दौर से बाहर हो चुके हैं। एकल में सुमित नागल और प्रजनेश गुणेश्वरन को पहले दौर में पराजय झेलनी पड़ी।