Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

वर्ल्ड बॉक्सिंग चैंपियनशिप में कविंदर बिष्ट के मुक्कों से लहूलुहान हुआ चीनी मुक्केबाज का चेहरा

एकातेरिनबर्ग (रूस) 
विश्व पुरुष मुक्केबाजी चैंपियनशिप के कड़े मुकाबले में एशियाई रजत पदक विजेता कविंदर सिंह बिष्ट (57 किग्रा) ने रविवार को चीन के चिना झिहाओ को हराकर प्री-क्वॉर्टर फाइनल में जगह पक्की की। 5वीं वरीयता प्राप्त भारतीय खिलाड़ी के खिलाफ चीन के मुक्केबाज का चेहरा लहूलुहान हो गया। दोनों खिलाड़ी एक दूसरे पर कड़े प्रहार नहीं कर सके और जजों ने कविंदर के पक्ष में 3-2 से फैसला दिया। विश्व चैंपियनशिप में भारतीय वायु सेना से जुड़े 26 साल के इस खिलाड़ी ने 2017 में हैमबर्ग में हुए क्वॉर्टर फाइनल तक का सफर तय किया था, लेकिन इस बार वह पदक के दावेदारों में शामिल हैं। इससे पहले दूसरे वरीय और एशियाई चैंपियन अमित पंघल (52 किग्र) और राष्टमंडल खेलों के रजत पदक विजेता मनीष कौशिक (63 किग्रा) दमदार जीत के साथ प्री-क्वॉर्टर फाइनल में पहुंचे।

यह टूर्नमेंट तोक्यो 2020 ओलिंपिक क्वॉलिफायर होना था, जिसमें पारंपरिक 10 भारवर्ग की बजाय संशोधित आठ (52, 57, 63, 69, 74, 81, 91 और प्लस 91 किलो) भार वर्ग रखे गए हैं। अंतरराष्ट्रीय ओलिंपिक समिति (आईओसी) ने अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाजी संघ (एआईबीए) में लंबे समय से चली आ रही प्रशासनिक अनियमितताओं के कारण इससे ओलिंपिक क्वॉलिफायर का दर्जा छीन लिया। आईओसी ने इस खेल के ओलिंपिक क्वॉलिफिकेशन को अपने हाथ में ले लिया है, जो अगले साल फरवरी में एशियाई क्वॉलिफायर्स के साथ शुरू होगा।