Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

दबंग दिल्ली ने जयपुर पिंक पैंथर्स को हराया

बेंगलुरु
पेशेवर कबड्डी लीग के मुकाबले में नवीन कुमार के शानदार प्रदर्शन की बदौलत दबंग दिल्ली ने बुधवार को जयपुर पिंक पैंथर्स को 46-44 से हराया। रेडर नवीन ने रिकार्ड लगातार दसवीं बार सुपर 10 के साथ कुल 16 अंक जुटाए। इस जीत के साथ दिल्ली की टीम ने अंक तालिका के शीर्ष पर अपनी स्थिति मजबूत कर ली है।