Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

रिकॉर्ड बुक में दर्ज हुआ अफगानिस्तान के इस क्रिकेटर का नाम, बनाया ये कीर्तिमान 

खेल डेस्क। बांग्लादेश के खिलाफ खेले जा रहे एक मात्र टेस्ट मैच के पहले दिन अफगानिस्तान के स्टार खिलाड़ी रहमत शाह ने शतक लगाकर अपना नाम रिकॉर्ड बुक में दर्ज करवा लिया है। रहमत शाह ने इस टेस्ट मैच में 102 की शतकीय पारी खेली। यह अफगानिस्तान के किसी बल्लेबाज द्वारा टेस्ट क्रिकेट में लगाया गया पहला शतक है।

आईपीएल में शामिल होंगी दो नई टीमें!, इन चार शहरों की दावेदारी आई सामने

केवल तीसरा ही टेस्ट मैच खेल रहे रहमत शाह ने अपनी शतकीय पारी के दौरान 187 गेंदों का सामना करते हुए दस चौके और दो छक्के लगाए। इससे पहले शाह का टेस्ट क्रिकेट में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 98 रन था। उनकी इस शतकीय पारी की सहायता से अफगानिस्तान इस टेस्ट मैच की पहली पारी में 342 रन बनाने में सफल रही।

अब अफगानिस्तान के राशिद खान ने टेस्ट क्रिकेट में बना डाला ये विश्व रिकॉर्ड

पहले दिन अफगानिस्तान के नए कप्तान राशिद खान ने अपने नाम विश्व रिकॉर्ड दर्ज करवाया था। मैच में टॉस के लिए मैदान पर उतरने के साथ ही राशिद खान टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में किसी टीम की कप्तानी करने वाले सबसे कम उम्र के क्रिकेटर बने थे। उनहोंने इस मामले में जिम्बाब्वे के ततेंदा ताइबू का रिकॉर्ड तोड़ा था।