Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

अमेरिकी ओपन से बाहर हुई गत चैंपियन ओसाका 

न्यूयार्क
जापान की नाओमी ओसाका सोमवार को महिला एकल के प्री क्वार्टर फाइनल में स्विट्जरलैंड की बेलिंडा बेनसिच के खिलाफ हार के साथ अमेरिकी ओपन टेनिस टूर्नामेंट से बाहर हो गई। दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी ओसाका को स्विस खिलाड़ी बेनसिच के खिलाफ सीधे सेटों में 5-7, 4-6 से हार का सामना करना पड़ा। इस साल बेनसिच के खिलाफ तीन मैचों में यह ओसाका की तीसरी हार है। क्वार्टर फाइनल में बेनसिच का सामना डोना वेकिच और जूलिया जार्जेस के बीच होने वाले प्री क्वार्टर फाइनल के मुकाबले के विजेता से होगा। इस हार के साथ ही यह तय हो गया है कि आगामी डब्ल्यूटीए रैंकिंग में ओसाका अपनी नंबर एक रैंकिंग एशलेग बार्टी को गंवा देंगी।