Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा, डेविड वार्नर के नाम दर्ज हो गया ये शर्मनाक विश्व रिकॉर्ड

खेल डेस्क। इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही एशेज सीरीज में कंगारू टीम के सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर का बल्ला पूरी तरह से खामोश रहा है। उनका प्रदर्शन इस सीरीज में इतना खराब रहा कि वे पांच मैचों की नौ पारियों में कुल सौ रन भी नहीं बना सके हैं। इस सीरीज में वह केवल 84 रन ही बना सके हैं।

अब धोनी के संन्यास को लेकर पत्नी साक्षी ने बोल दी ये बड़ी बात

इसके साथ उनके नाम एक अनचाहा शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो गया, जिसे कोई भी बल्लेबाज अपने नाम से नहीं जोडऩा चाहेगा। उनके नाम एक सीरीज की आठ पारियों में दहाई का आंकड़ा नहीं छू पाने का विश्व रिकॉर्ड दर्ज हो गया है।

भारत-दक्षिण अफ्रीका पहले टी-20 मैच से पहले दर्शकों के लिए आई ये बुरी खबर

ओवल टेस्ट में भी वार्नर केवल पांच रन ही बना सके। इस सीरीज में वह 2, 8, 3, 5, 61, 0, 0, 0 और 5 पर की पारियां खेल सके हैं। इस साल हुए आईपीएल में शानदार प्रदर्शन करने वाले डेविड वार्नर से टेस्ट क्रिकेट में इस प्रकार के प्रदर्शन की उम्मीद नहीं की जा सकती है।