Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

धर्मशाला में तेज बारिश, देरी से होगा टॉस

 
नई दिल्ली 

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच रविवार को धर्मशाला के एचपीसीए स्टेडियम में खेले जाने वाले पहले टी-20 मैच में बारिश के बाद मैदान गीला होने के कारण टॉस में देरी हुई है. लगातार बारिश के कारण मैदान में काफी पानी भर गया है. मैदानकर्मी हालांकि मैदान से पानी निकाले के लिए पूरी कोशिश कर रहे हैं ताकि मैदान को खेलने लायक बनाया जा सके.

धर्मशाला में शनिवार दोपहर बारिश हुई थी और रविवार को दोपहर से भी बारिश जारी थी. लेकिन करीब तीन बजे बारिश रुक गई है, लेकिन मैदान पर अभी भी कवर मौजूद हैं. बीसीसीआई ने अपने ट्वीटर पर बताया कि मैदान पर काम जारी है ताकि इसे खेलने लायक बनाया जा सके.

धर्मशाला में बारिश

धर्मशाला में लगातार बारिश की वजह से हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (एचपीसीए) मैदान में पानी भर गया है. हालांकि इससे निपटने की पुरजोर कोशिश जारी है. फिलहाल बारिश के कारण टॉस देरी से होगा.