Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

अनुष्का शर्मा से पहले विराट कोहली का इस अभिनेत्री के साथ था अफेयर

भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली वनडे में दुनिया के मौजूदा सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज हैं। विराट कोहली की शैली और बल्लेबाजी के लाखों प्रशंसक हैं, खासकर लड़कियां। करोड़ों लड़कियां विराट की दीवानी हैं, लेकिन विराट ने अब बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा से शादी कर ली है। लेकिन अनुष्का से पहले भी विराट कोहली की गर्लफ्रेंड थी। आइए आपको बताते हैं विराट कोहली की लव लाइफ के बारे में।

तमन्नाह भाटिया: विराट कोहली का अफेयर बाहुबली फेम अभिनेत्री तमन्नाह भाटिया के साथ रहा है। दोनों पहली बार सेल्कॉन के विज्ञापन शूट में एक साथ दिखाई दिए। विराट, तमन्ना की सुंदरता के प्रति आकर्षित हो गए और दोनों ने 2012 में एक-दूसरे को डेट करना शुरू कर दिया। लेकिन ऐसा कहा जाता है कि इजाबेल के आने के बाद विराट और तमन्ना के रिश्ते में खटास आ गई और दोनों का रिश्ता टूट गया।


इजाबेल लेइट: इसके बाद, विराट कोहली का नाम ब्राजील की अभिनेत्री इजाबेल लीटे के साथ भी जुड़ा। विराट की मुलाकात एक बिजनेसमैन की पार्टी में हुई थी। रिपोर्ट्स में यह भी कहा गया कि दोनों को सिंगापुर में डेटिंग करते देखा गया था। लेकिन विराट का यह अफेयर भी अंत तक नहीं पहुंचा और दोनों नवंबर 2013 में अलग हो गए। इसके बाद अनुष्का शर्मा विराट की जिंदगी में आईं।



Herald