Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

पहली बार होगा इस लीग का आयोजन, जयपुर करेगा मेजबानी

खेलडेस्क। भारत में साइकिल पोलो लीग का आयोजन किया जा रहा है। इस लीग की मेजबानी राजस्थान की राजधानी जयपुर करेंगी। यह लीग 25 से 29 नवम्बर तक जयपुर के राजस्थान पोलो क्लब ग्राउंड में आयोजित की जाएगी।

अवसाद से परेशान इस क्रिकेटर ने केवल 30 साल की उम्र में ही ले लिया संन्यास, अपनी टीम को दो विश्व कप जिताने में निभाई थी महत्वपूर्ण भूमिका

इस लीग में कुल पांच टीमें हिस्सा लेंगी। जिसमें भारतीय और अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। इस बात की जानकारी भारतीय साइकिल पोलो महासंघ के अध्यक्ष रघुवेन्द्र सिंह डुंडलोद ने संवाददाता सम्मेलन में दी है।डुंडलोद ने बताया कि अगले महीने होने वाली इस लीग में 40 भारतीय और दस अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। जिनका 10-10 के ग्रुप में विभाजन किया जाएगा।

जन्मदिन विशेष: इस बात के लिए ही लता मंगेशकर ने तोड़ लिए थे अपनी बहन से रिश्ते

डुंडलोद ने बताया कि इस लीग का उद्देश्य खिलाडिय़ों को आर्थिक सुरक्षा भी प्रदान करना है। भारतीय साइकिल पोलो महासंघ के अध्यक्ष रघुवेन्द्र सिंह डुंडलोद ने बताया कि लीग की विजेता टीम को दो लाख रुपए और उपविजेता टीम को एक लाख रुपए का पुरस्कार दिया जाएगा।