Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

इशांत शर्मा ने तोड़ा महान ऑलराउंडर कपिल देव का ये रिकॉर्ड, बने एशिया के बादशाह 

इंटरनेट डेस्क। भारत और वेस्टइंडीज के बीच जमैका में खेले जा रहे दूसरे और अन्तिम टेस्ट मैच में भारतीय तेज गेंदबाज इशांत शर्मा ने हमवतन महान ऑलराउंडर कपिल देव का एक रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

इस मैच में पहला विकेट लेने के साथ ही इशांत शर्मा एशिया के बाहर सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले भारतीय तेज गेंदबाज बन गए। उन्होंने वेस्टइंडीज के जे हैमिल्टन को कप्तान विराट कोहली के हाथों कैच करवाकर ये उलब्धि हासिल की। वेस्टइंडीज की दोनों पारियों में इशांत अभी तक दो विकेट हासिल कर चुके हैं।

दूसरा टेस्ट: लोकेश राहुल और कार्नवाल ने बनाए रिकॉर्ड

इससे एशिया के बाहर उनके विकेटों की संख्या 45 टेस्ट मैचों में 157 हो गई है। जबकि कपिल ने एशिया के बाहर 45 टेस्ट मैचों में कुल 155 झटके हैं।वहीं महान स्पिन गेंदबाज अनिल कुंबले एशिया के बाहर सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज हैं। उन्होंने 50 मैचों में 200 विकेट लिए हैं।

क्रिकेट में अपनी बादशाहत साबित करने वाले इन क्रिकेटरों ने अपनी सुरीली आवाज से भी जीता है लोगों का दिल

भारत ने इस टेस्ट में जीत के लिए मेजबान टीम को 469 रन का लक्ष्य दिया है। इसके जवाब में वेस्टइंडीज ने अपनी दूसरी पारी में दो विकेट केवल 45 रन पर ही गंवा दिए हैं।