Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

वेस्टइंडीज दौरे के लिए भारतीय महिला क्रिकेट टीम का एलान, नहीं हुआ कोई बदलाव

नई दिल्ली
भारतीय महिला टीम चयनसमिति ने वेस्टइंडीज के खिलाफ एक नवंबर से एंटीगा में शुरू होने वाली वन-डे और टी-20 सीरीज के लिए राष्ट्रीय टीम में कोई बदलाव नहीं किया है।

एंटीगा में एक नवंबर से होने वाले तीन वनडे के लिए केवल सुषमा वर्मा को 16वें सदस्य के रूप में जोड़ा गया है। भारत ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वड़ोदरा में नौ अक्टूबर से शुरू होने वाली घरेलू वनडे सीरीज के लिए 15 सदस्यीय टीम का चयन किया है। टी-20 में उसी टीम का चयन किया गया है जो अभी दक्षिण अफ्रीकी टीम का सामना कर रही है।

वेस्टइंडीज के खिलाफ पांच मैचों की सीरीज सेंट लूसिया में नौ नवंबर को खेली जाएगी। 15 वर्षीय शेफाली वर्मा को टी20 टीम में रखा गया है। वह दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले मैच में खाता नहीं खोल पायी थी।

टीमें इस प्रकार हैं :
भारतीय महिला वनडे टीम : मिताली राज (कप्तान), हरमनप्रीत कौर (उप-कप्तान), स्मृति मंधाना, जेमिमा रोड्रिग्ज, दीप्ति शर्मा, पूनम राउत, डी हेमलता, झूलन गोस्वामी, शिखा पांडे, मानसी जोशी, पूनम यादव, एकता बिष्ट, राजेश्वरी गायकवाड़, तानिया भाटिया (विकेट कीपर), प्रिया पूनिया, सुषमा वर्मा।