इंटरनेट डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम की ओर से अन्तराष्ट्रीय क्रिकेट में अपनी विशेष पहचान बनाने वाले कुछ क्रिकेटर फिल्मी दुनिया में भी अपनी चमक बिखेर चुके हैं। इन खिलाडिय़ों में लिटिल मास्टर सुनील गावस्कर, विनोद कांबली, अनिल कुम्बले, सलील अंकोला और श्रीसंत का नाम प्रमुख हैं।
1. सुनील गावस्कर: टेस्ट क्रिकेट में अपनी बादशाहत साबित कर चुके सुनील गावस्कर एक मराठी फिल्म सांवली प्रेमाची में काम करने के साथ ही नसरुद्दीन शाह की फिल्म मालामाल में भी दिखाई दिए थे। वह टेस्ट क्रिकेट में दस हजार से अधिक रन बनाने वाले पहले भारतीय क्रिकेटर हैं।
2. विनोद कांबली: टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज एक हजार रन बनाने का भारतीय रिकॉर्ड अपने नाम रखने वाले विनोद कांबली ने साल 2002 में बॉलीवुड फिल्म अनर्थ में काम किया था।
3. अनिल कुंबले: अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट में भारत की ओर से सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले अनिल कुंबले अनुपम खेर और मंदिरा बेदी की फिल्म मीराबाई नॉट आउट में दिखाई दिए थे।
4. अजय जडेजा: एक समय भारतीय टीम में ऑलराउंडर की भूमिका निभाने वाले अजय जडेजा बॉलीवुड फिल्म खेल और पल पल दिल के पास में दिखाई दिए थे।
5. सलिल अंकोला: भारतीय तेज गेंदबाज सलिल अंकोला सबसे ज्यादा बॉलीवुड फिल्मों में अभिनय करने वाले भारतीय क्रिकेटर हैं। वह कुरुक्षेत्र, पिताह, चुरा लिया है तुमने, साइलेंस प्लीज... द ड्रेसिंग रूम और रिवायत जैसे कई फिल्मों में अभिनय कर चुके हैं।