Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

भारतीय काफी जुनूनी और ऊर्जावान: फेडरर 

मुंबई 
रोजर फेडरर का मानना है कि भारतीय लोग काफी जुनूनी और ऊर्जावान होते हैं। 20 बार के ग्रैंड स्लैम विजेता फेडरर ने एक रिटेल कंपनी के साथ बातचीत में अपने विटार रखे। यूनिक्लो इंडिया ने एक विडियो शेयर किया है जिसमें फेडरर भारत और भारतीयों की तारीफ करते नजर आ रहे हैं। इंस्टग्राम पर शेयर किए गए इस विडियो में फेडरर ने कहा, ‘मुझे भारत पंसद हैं। मैं वहां का दौरा करना और खेलना चाहता हूं। यह काफी ऊर्जावान देश है, जहां काफी लोग एक साथ रहते हैं।’ यहां के लोगों के बारे में पूछे जाने पर फेडरर ने कहा, ‘मेरे लिए भारतीय लोग काफी जुनूनी और ऊर्जावान हैं।’ फेडरर 2006, 2014 और 2015 में भारत का दौरा कर चुके हैं।