Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

सदी का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के बावजूद ये गेंदबाज नहीं बना सका विश्व रिकॉर्ड

इंटरनेट डेस्क। दक्षिण अफ्रीका के पूर्व टेस्ट क्रिकेटर काइल एबोट ने गेंदबाजी में प्रथम श्रेणी क्रिकेट में इस सदी का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया है। काइल एबोट ने हैंपशायर काउंटी चैम्पियनशिप में समरसेट के खिलाफ 17 विकेट झटके, जो इस सदी का प्रथम श्रेणी क्रिकेट में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है।

प्रथम श्रेणी क्रिकेट में 750 विकेट लेने के बावजूद इस क्रिकेटर को नहीं मिली भारतीय टीम में जगह

इसके बावजूद वह प्रथम श्रेणी क्रिकेट के एक मैच में 63 साल पुराना सबसे ज्यादा विकेट लेने का विश्व रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाएं। प्रथम श्रेणी क्रिकेट में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी का विश्व रिकॉर्ड इंग्लैंड के स्पिनर जिम लाकेर ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 1956 में बनाया था। इस मैच में उन्होंने 90 रन देकर 19 विकेट अपने नाम किए थे।

आईपीएल के अगले सत्र में आरसीबी की कप्तानी करेगा ये दिग्गज क्रिकेटर, नव नियुक्त क्रिकेट निदेशक ने दिए संकेत

काइल एबोट ने हैंपशायर काउंटी चैम्पियनशिप में समरसेट के खिलाफ 86 रन देकर 17 विकेट लिए। इस चैम्पियनशिप में 80 साल में पहली बार किसी गेंदबाज ने इतने विकेट लिए हैं।