Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

रोहित शर्मा टेस्ट में पहली बार करेंगे ओपनिंग, अफ्रीका के खिलाफ मिलेगा मौका

नई दिल्ली
साउथ अफ्रीका के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज में रोहित शर्मा भारतीय पारी का आगाज करेंगे. 32 साल के इस धुरंधर को एक बार फिर टेस्ट में मौका दिया गया है और वह सलामी बल्लेबाज के तौर पर उतरेंगे. रोहित ने पिछले साल मेलबर्न में आखिरी बार टेस्ट खेला था.

साउथ अफ्रीका के खिलाफ 15 सितंबर से शुरू हो रही टी-20 सीरीज के बाद तीन टेस्ट मैचों की सीरीज 2 अक्टूबर से खेली जाएगी. पहला टेस्ट विशाखापत्तनम में निर्धारित है.
 
चयनकर्ताओं ने रोहित शर्मा से टेस्ट में ओपनिंग कराने का फैसला किया है. पूर्व कप्तान सौरव गांगुली रोहित को टेस्ट ओपनर के तौर पर मौका दिए जाने की वकालत कर चुके थे. गांगुली ने कहा था कि रोहित को निश्चित तौर पर लंबे फॉर्मेट में और मौका मिलना चाहिए.
बीसीसीआई के चयन प्रमुख एमएसके प्रसाद ने इंडिया टुडे से पहले ही कहा था, 'हम निश्चित तौर पर राहुल को ओपनर के तौर पर मौका देने पर चर्चा करेंगे.'