Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

यू मुंबा की तमिल थलाइवाज पर जीत, चौथा स्थान तक लगाई छलांग

नई दिल्ली
हरियाणा के पंचकूला में चल रहे प्रो कबड्डी लीग के सातवें सीजन में यू मुंबा ने तमिल थलाइवाज को तीन अंकों से हरा दिया. मुंबा ने थलाइवाज को 36 के मुकाबले 32 अंकों से हराया. यू मुंबा इस जीत से 59 अंकों के साथ चौथे स्थान पर पहुंच गई है. वहीं तमिल थलाइवाज 31 अंकों के साथ आखिरी स्थान पर हैं. यू मुंबा के अभी प्लेऑफ मे जाने की संभावना बनी हूई है.

अभिषेक सिंह का सुपर 10
दिल्ली के लिए अभिषेक सिंह ने सुपर 10 लगाया जबकि फैजल ने तीन टैकल प्वाइंट हासिल किए. वहीं थलवाइवाज के लिए वी अजीत कुमार ने 16 अंक हासिल किए जबकि एम अभीषेक ने तीन टैकल अंक बटोरे.  मुंबा को शुरूआत में ही बढ़त मिली, लेकिन पहले 8 मिनट में स्कोर 7-7 से बराबर रहा. इसके बाद भी बराबारी का सिलसिला जारी राह और 13 मिनट के खेल के बाद  स्कोर 10-10 हो गया. यहां से मुंबई ने पहला हाफ बढ़त के साथ खत्म किया और स्कोर 15-11 रहा.