खेल डेस्क। यूएस ओपन टेनिस चैंपियनशिप के महिला एक फाइनल में अमेरिकी दिग्गज टेनिस खिलाड़ी सेरेना विलियम्स का 24वां ग्रैंडस्लैम खिताब जीतने का सपना तोडऩे वाली कनाडा की बियांका एंड्रेस्क्यू अपनी कातिल अदाओं के कारण भी टेनिस जगत में लोकप्रिय है।
केवल 19 की उम्र में दुनिया की नई टेनिस सनसनी बनकर उभरी बियांका एंड्रेस्क्यू अपने देश की पहली ग्रैंडस्लैम चैम्पियन हैं।
बियांका एंड्रेस्क्यू सोशल मीडिया पर अपनी खूबसूरत फोटोज के माध्यम से भी खासी लोकप्रिय है। वह अपने इंस्टाग्राम अकांउट पर अपनी फोटोज शेयर करती करती रहती है।