खेल डेस्क। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (आरसीबी) के कप्तान के तौर पर विराट कोहली के खराब प्रदर्शन के बावजूद वो ही आईपीएल के आगामी सत्र में आरसीबी की कप्तानी करेंगे। इस बात के संकेत आरसीबी के नव नियुक्त क्रिकेट निदेशक माइक हेसन ने दिए हैं। माइक हेसन ने आईपीएल के अगले सत्र में कप्तानी में किसी भी बदलाव से इनकार किया।
युवराज कभी भी नहीं भूलना चाहेंगे आज का दिन, बनाए थे दो विश्व रिकॉर्ड
विराट कोहली, एबी डिविलियर्स और क्रिस गेल जैसे स्टार खिलाडिय़ों की मौजूदगी के बावजूद टीम अभी तक एक भी आईपीएल खिताब नहीं जीत सकी है। विराट कोहली आईपीएल के सात संस्करणों में आरसीबी की अगुआई कर चुके हैं।
एक ही टी-20 मैच में कोहली ने तोड़ दिए रोहित शर्मा के दो विश्व रिकॉर्ड
आरसीबी की कप्तानी को लेकर हेसन ने कहा कि पिछले कुछ सप्ताह से चल रही चर्चाओं के दौरान कोहली की कप्तानी को लेकर कोई भी सवाल नहीं है।आईपीएल में बतौर खिलाड़ी विराट कोहली का प्रदर्शन बहुत ही अच्छा रहा, लेकिन कप्तान के रूप में वह असफल रहे हैं।