खेल डेस्क। पूर्व भारतीय कप्तान और विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी की संन्यास लेने की अटकलों के बीच अब उनकी पत्नी साक्षी का इस संबंध में बयान आया है।
भारत-दक्षिण अफ्रीका पहले टी-20 मैच से पहले दर्शकों के लिए आई ये बुरी खबर
साक्षी ने धोनी के संन्यास लेने की अटकलों पर चुप्पी तोड़ते हुए इसे सिरे से खारिज कर दिया है। इससे पहले राष्ट्रीय चयनकर्ता एमएसके प्रसाद ने धोनी के संन्यास लेने की खबरों को खारिज कर दिया था।
धोनी के संन्यास को लेकर उस समय सोशल मीडिया पर अफवाह फैल गई थी जब भारतीय कप्तान विराट कोहली ने धोनी के साथ उनकी 2016 टी-20 विश्वकप की फोटो ट्विटर पर पोस्ट की थी।
ऐसा हुआ तो टूट जाएगा रोहित शर्मा को ये सपना
इस संबंध में धोनी की पत्नी साक्षी ने भी सोशल मीडिया पर इसे अफवाह करार दिया है। गौरतलब है कि धोनी की कप्तानी में भारतीय टीम टी-20 और वनडे विश्व कप जीत चुकी है।