Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

पूर्व कप्तान मो. अजहरुद्दीन हैदराबाद क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष पद का भरा नामांकन

मुंबई
 पूर्व भारतीय कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन ने हैदराबाद क्रिकेट एसोसिएशन के होने वाले चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल कर दिया है। अजहर ने खुद ही अपना नामांकन भरा और सारे जरूरी दस्तावेज चुनाव आयुक्त वीएस संपत के पास जमा कराए। इससे पहले साल 2017 में भी उन्होंने नामांकन भरा था, लेकिन तब जरूरी कागज जमा नहीं कर पाने की वजह से उनका पर्चा निरस्त कर दिया गया था। नामांकन दाखिल करने के बाद अजहर ने कहा, 'मैं हर किसी से बात करते हुए क्रिकेट को बढ़ावा देने के लिए काम करना चाहता हूं। मैं जिलास्तर पर भी क्रिकेट के विकास के लिए कुछ करना चाहता हूं।'

अजहर ने बुधवार को पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त वीएस संपत के पास अपना नामांकन पत्र जमा किया। इसके साथ ही उनका इस महीने के अंत में होने वाले HCA चुनाव में उतरना तय हो गया। अजहरुद्दीन के अलावा अजमल असद (सचिव), पी. श्रीनिवास (संयुक्त सचिव), जी. श्रीनिवास (कोषाध्यक्ष) और पी. अनुराधा (काउंसलर) ने भी इस पद के लिए अपना नामांकन दाखिल किया है। हैदराबाद क्रिकेट एसोसिएशन के चुनाव 27 सितंबर को होंगे।