Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ऋषभ पंत ने विकेट के पीछे शिकार करने के मामले में गिलक्रिस्ट की बराबरी 

किंग्सटन
ऋषभ पंत ने विकेट के पीछे सबसे तेज 50 शिकार करने के मामले में पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का भारतीय रिकॉर्ड तोड़ दिया। इसके अलावा उन्होंने आॅस्ट्रेलिया के विकेटकीपर एडम गिलक्रिस्ट की बराबरी कर ली है। वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे और अंतिम क्रिकेट टेस्ट में ऋषभ पंत ने वेस्टइंडीज की दूसरी पारी में क्रैग ब्रैथवेट का कैच लपककर यह उपलब्धि हासिल की। ऋषभ पंत ने इसके साथ ही विकेट के पीछे 50 शिकार पूरे हो गए जिसमें 48 कैच और दो स्टंपिंग शामिल है। धोनी ने 50 शिकार तक पहुंचने के लिए 15 टेस्ट लिए थे जबकि ऋषभ पंत ने अपने 11वें टेस्ट में यह उपलब्धि हासिल की। एडम गिलक्रिस्ट ने 50 शिकार के लिए 11 टेस्ट लिए थे जबकि सबसे तेज 50 शिकार करने का रिकॉर्ड द. अफ्रीका के मार्क बाउचर, इंग्लैंड के जॉनी बेयरस्टो और आॅस्ट्रेलिया के टिम पेन के नाम संयुक्त रुप से हैं जिन्होंने 50 शिकार के लिए 10 टेस्ट लिए।