Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

बांग्लादेश और मणिपुरी स्कूल जीत के साथ फाइनल में

नयी दिल्ली
सुब्रतो कप अंडर-17 बालिका फुटबाल टूर्नामेंट में गत चैम्पियन बांग्लादेश क्रीड़ा शिक्षा प्रतिष्ठान ने बुधवार को तमिलनाडु के सरकारी बालिका हाई सकूल को 5-0 से शिकस्त देकर के फाइनल में प्रवेश किया जहां अम्बेडकर स्टेडियम में उनका सामना मणिपुर के नीलमणि इंग्लिश स्कूल से होगा। दूसरे सेमीफाइनल में नीलमणि इंग्लिश स्कूल ने असम के सिम्बारगांव हाई स्कूल को 4-0 से हराया। बांग्लादेशी स्कूल के लिये अकलीमा खातून ने सातवें मिनट में गोल कर खाता खेाला और 20वें मिनट तक टीम ने पांच गोल की बढ़त बना ली थी। टीम ने छह मिनट में चार गोल कर दिये। दूसरे सेमीफाइनल में भी पांच मिनट के अंदर तीन गोल हुए जिससे मणिपुर के स्कूल ने हाफ टाइम तक 3-0 से बढ़त हासिल कर ली थी और अंतिम गोल 60वें मिनट के बाद हुआ।