Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

गोल्ड जीतने के बाद अपूर्वी चंदेला के घरवालों को अब ओलंपिक मेडल की उम्मीद

नई दिल्ली

भारतीय शूटर्स अपूर्वी चंदेला और दीपक कुमार ने लाजवाब प्रदर्शन करते हुए आईएसएसएफ शूटिंग वर्ल्ड कप के 10 मीटर एयर राइफल मिक्स्ड टीम इवेंट में सोमवार को स्वर्ण पदक जीता था जिसके बाद अपूर्वी के परिवार में बेहद खुशी का माहौल है. महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल में दुनिया की नंबर एक निशानेबाज अपूर्वी चंदेला और दीपक कुमार ने मिश्रित एयर राइफल में चौथा स्वर्ण जीता था.

अपूर्वी के पिता कुलदीप सिंह चंदेला और उनकी बहन तेजस्विनी से जयपुर में बातचीत की. अपूर्वी के पिता कुलदीप सिंह चंदेला ने कहा, 'इस जीत को लेकर परिवार ही नहीं पूरा देश, प्रदेश भी खुश है. अपूर्वी बहुत अच्छा कर रही है. यह अभी उसका छठा वर्ल्ड कप लेवल का मेडल है जिसमें एक के बाद एक तीन स्वर्ण पदक है. एक तरीके से यह हैट्रिक हो गई, तो इस बात से बड़ी खुशी है.'