खेल डेस्क। पूर्व भारतीय कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी के अन्तराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने की अटकलों के बीच उनसे जुड़ी नई खबर सामने आई है। इस खबर के अनुसार भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज महेन्द्र सिंह धोनी अब बतौर अभिनेता बॉलीवुड में डेब्यू करने वाले हैं।
विश्व में इस बॉलीवुड अभिनेत्री को किया जाता है सबसे ज्यादा पसंद, नाम जानकर चौंक जाएंगे आप
बताया जा रहा है कि धोनी बॉलीवुड के स्टार अभिनेता संजय दत्त के साथ फिल्म डॉगहाउस में दिखाई दे सकते हैं। खबरें यहां तक है कि इस फिल्म में संजय दत्त के साथ कई और बड़े स्टार भी दिखाई देंगे।
दादा साहेब फाल्के सम्मान के लिए चुने जाने पर महानायक अमिताभ ने बोल दी ऐसी बात, जब पीएम मोदी को लगेगा पता तो...
खबरों की मानें तो इस फिल्म के लिए इमरान हाशमी और सुनील शेट्टी को भी अप्रोच किया गया है। वहीं, भारतीय क्रिकेट टीम के सफल कप्तानों में शूमार धोनी इस फिल्म में केमियो करते दिखाई देंगे। इससे पहले धोनी के बतौर प्रोड्यूसर बॉलीवुड में डेब्यू करने की खबरें चली थी।गौरतलब है कि महेन्द्र सिंह धोनी विश्व कप के बाद से ही अन्तरराष्ट्रीय टीम से बाहर चल रहे हैं।