Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

पूर्व हॉकी कप्तान और ड्रैग फ्लिकर संदीप सिंह भी भाजपा में हुए शामिल

जींद
हरियाणा विधानसभा चुनाव से पहले गुरुवार को अंतरराष्ट्रीय पहलवान और ओलंपिक पदक विजेता योगेश्वर दत्त और भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान संदीप सिंह भाजपा में शामिल हुए। उनको हरियाणा भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष सुभाष बराला ने पार्टी में शामिल कराया। इस मौके पर हरियाणा के शिरोमणि अकाली दल विधायक बलकौर सिंह भी भाजपा में शामिल हुए। दोनों खिलाड़ियों के भाजपा में शामिल होने की काफी समय से चर्चा हो रही थी। बताया जाता है कि योगेश्वर दत्त और संदीप सिंह हरियाणा विधानसभा चुनाव में भाजपा के टिकट पर मैदान में उतर सकते हैं। इस मौके पर दोनों खिलाड़ियों ने कहा कि भाजपा ने देश को नई दिशा दी है।

वे भाजपा की नीतियों और कार्यों से प्रभावित होकर इसमें शामिल हो रहे हैं। पार्टी का जो भी आदेश होगा वह उसके हिसाब से कार्य करेंगे। हरियाणा भाजपा अध्यक्ष सुभाष बराला ने दोनों खिलाडियों का पार्टी में स्वागत किया। उन्होंने कहा कि योगेश्वर दत्त और संदीप सिंह के भाजपा में शामिल होने से पार्टी और मजबूत होगी। दोनों युवाओं के आदर्श हैं और पार्टी युवाओं को आगे लाने के लिए तत्पर है। बताया जाता है कि योगेश्वर सोनीपत के गन्नौर या बड़ौदा विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ सकते हैं। योगेश्वर दत्त ने हरियाणा पुलिस की डीएसपी की नौकरी छोड़ दी है। इसी तरह संदीप सिंह के कुरुक्षेत्र या अंबाला जिले की किसी सीट से विधानसभा चुनाव लड़ने के भी कयास लगाए जा रहे हैं।