Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

पूर्व कप्तान कपिल देव ने जीता गोल्फ खिताब

पुणे
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान कपिल देव ने एवीटी चैंपियंस टूर गोल्फ टूर्नामेंट में शुक्रवार को 60 से 64 वर्ष के आयु वर्ग का खिताब जीता जबकि सीमा सुरक्षा बल के पुष्पेंद्र सिंह राठौर ने ओवरआल ट्रॉफी जीती। इस चैंपियनशिप में 10 शहरों के 100 से अधिक गोल्फरों ने हिस्सा लिया। दोनों दिन बारिश होने के कारण खेलना मुश्किल हो गया था।

इस जीत पर कपिल देव ने कहा, "जीतने पर हमेशा अच्छा महसूस होता है। एवीटी टूर बेहतरीन प्रयास है जिससे हम सरीखे सीनियर एमेच्योर को किसी उदेश्य के लिए नियमित तौर पर खेलने में मदद मिल रही है। सीनियर टूर ने कुछ प्रतिभाशाली गोल्फरों में प्रतिस्पर्धी भावना जगा दी हैं।"

आपको बता दें, एवीटी चैंपियंस टूर गोल्फ टूर्नामेंट का पहला चरण मार्च में दिल्ली-एनसीआर में आयोजित किया गया था और दूसरा चरण बेंगलुर में जून में हुआ था। इसका अंतिम और चौथा चरण जनवरी 2020 में कोलकाता में खेला जाएगा। वहीं, तीसरा चरण पुणे में खेला गया।

गौरतलब है कि हाल ही में कपिल देव को हरियाणा के खेल विश्वविद्यालय का पहला चांसलर नियुक्त किया गया है, जिसका ऐलान हरियाणा के खेल मंत्री अनिल विज ने किया था। ये खेल विश्वविद्यालय सोनीपत में स्थित है। साल 1983 में भारतीय टीम को वर्ल्ड कप जिताने वाले कपिल देव को हरियाणा हरिकेन कहा जाता है।